Genesis 23:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain tumhare beech pahun aur paradeshaee hoon: mujhe apane madhy men kaabirstan ke liye aeesee boomi do jo meree nij kee ho jaa, ki maain apane murde ko gadke apane ankh kee ott karoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मैं इस प्रदेश में नहीं रहता। मैं यहाँ केवल एक यात्री हूँ। इसलिए मेरे पास अपनी पत्नी को दफनाने के लिए कोई जगह नहीं है। मैं कुछ भूमि चाहता हूँ जिसमें अपनी पत्नी को दफना सकूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘मैं आप लोगों के मध्‍य प्रवासी के रूप में रहता हूँ। मुझे कब्रिस्‍तान के लिए अपने यहाँ भूमि दीजिए कि मैं अपनी पत्‍नी का शव गाड़कर उसे आंखों से दूर करूं।’
Hindi Bible HHBD
मैं तुम्हारे बीच पाहुन और परदेशी हूं: मुझे अपने मध्य में कब्रिस्तान के लिये ऐसी भूमि दो जो मेरी निज की हो जाए, कि मैं अपने मुर्दे को गाड़के अपने आंख की ओट करूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“मैं तुम्हारे बीच अतिथि और परदेशी हूँ; मुझे अपने मध्य में कब्रिस्तान के लिये ऐसी भूमि दो जो मेरी निज की हो जाए, कि मैं अपने मृतक को गाड़कर अपनी आँख की ओट करूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मैं तो तुम्हारे बीच एक परदेशी और अजनबी हूं. मुझे कब्रस्थान के लिये बिक्री में कुछ ज़मीन दीजिये ताकि मैं अपने मृत लोगों को गाड़ सकूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“मैं तुम्हारे बीच अतिथि और परदेशी हूँ; मुझे अपने मध्य में कब्रिस्तान के लिये ऐसी भूमि दो जो मेरी निज की हो जाए, कि मैं अपने मृतक को गाड़कर अपनी आँख से दूर करूँ।”