Genesis 23:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yaadi tumharee yah ichchha ho ki maain apane murde ko gadke apanee ankh kee ott karoo, to meree praarthna haai, ki sohar ke putra aepraen se mere liye binatee karo,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इब्राहीम ने उनसे कहा, “यदि आप लोग सचमुच मेरी मरी हुई पत्नी को दफनाने में मेरी मद्द करना चाहते हैं तो सोहर के पुत्र एप्रोन से मेरे लिए बात करें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह उनसे बोले, ‘यदि आप सहमत हैं कि मैं अपनी पत्नी के शव को गाड़ कर उसे अपनी आंखों से दूर करूं, तो मेरी बात सुनिए। आप मेरे लिए सोहर के पुत्र एप्रोन से निवेदन कीजिए
Hindi Bible HHBD
यदि तुम्हारी यह इच्छा हो कि मैं अपने मुर्दे को गाड़के अपनी आंख की ओट करूं, तो मेरी प्रार्थना है, कि सोहर के पुत्रा एप्रोन से मेरे लिये बिनती करो,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यदि तुम्हारी यह इच्छा हो कि मैं अपने मृतक को गाड़कर अपनी आँख की ओट करूँ, तो मेरी प्रार्थना है कि सोहर के पुत्र एप्रोन से मेरे लिये विनती करो,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और उनसे कहा, “यदि आप चाहते हैं कि मैं अपनी पत्नी को मिट्टी दूं, तब मेरी एक बात और मान लीजिये और आप ज़ोहार के पुत्र एफ्रोन से मेरी तरफ से बात कीजिये
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यदि तुम्हारी यह इच्छा हो कि मैं अपने मृतक को गाड़कर अपनी आँख से दूर करूँ, तो मेरी प्रार्थना है, कि सोहर के पुत्र एप्रोन # से मेरे लिये विनती करो,