Genesis 24:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dekh maain jal ke is sote ke pas khda hoon aur nagaravasiyon kee beattyaien jal bhrane ke liye nikalee atee haain:
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं यहाँ इस जल के कुएँ के पास खड़ा हूँ और पानी भरने के लिए नगर से लड़कियाँ आ रहीं हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देख, मैं झरने पर खड़ा हूँ, और नगर निवासियों की पुत्रियाँ जल भरने को बाहर निकल रही हैं।
Hindi Bible HHBD
देख मैं जल के इस सोते के पास खड़ा हूं; और नगरवासियों की बेटियों जल भरने के लिये निकली आती हैं:
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देख, मैं जल के इस सोते के पास खड़ा हूँ; और नगरवासियों की बेटियाँ जल भरने के लिये निकली आती हैं:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आप देख रहे हैं कि मैं इस पानी के सोते के निकट खड़ा हूं, और इस नगरवासियों की कन्याएं पानी भरने के लिए निकलकर आ रही हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देख, मैं जल के इस सोते के पास खड़ा हूँ; और नगरवासियों की बेटियाँ जल भरने के लिये निकली आती हैं