Genesis 24:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur aeesa hua ki jab vah kah hee raha tha ki ribaka, jo ibraaheem ke bhai nahor ke janmaye milka ke putra, batooael kee bettee thee, vah kandho par ghada liye huae ai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब नौकर की प्रार्थना पूरी होने के पहले ही रिबका नाम की एक लड़की कुएँ पर आई। रिबका बतूएल की पुत्री थी। (बतूएल इब्राहीम के भाई नाहोर और मिल्का का पुत्र था।) रिबका अपने कंधे पर पानी का घड़ा लेकर कुएँ पर आई थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने बोलना समाप्‍त नहीं किया था कि रिबका अपने कन्‍धे पर घड़ा रखे हुए बाहर आई। वह अब्राहम के भाई नाहोर और उसकी पत्‍नी मिल्‍का के पुत्र बतूएल की पुत्री थी।
Hindi Bible HHBD
और ऐसा हुआ कि जब वह कह ही रहा था कि रिबका, जो इब्राहीम के भाई नाहोर के जन्माये मिल्का के पुत्रा, बतूएल की बेटी थी, वह कन्धे पर घड़ा लिये हुए आई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और ऐसा हुआ कि जब वह कह ही रहा था कि रिबका, जो अब्राहम के भाई नाहोर के जन्माये मिल्का के पुत्र बतूएल की बेटी थी, वह कन्धे पर घड़ा लिये हुए आई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके पूर्व कि उसकी प्रार्थना खत्म होती, रेबेकाह नगर के बाहर अपने कंधे पर घड़ा लेकर पानी भरने आई. वह मिलकाह के पुत्र बेथुएल की पुत्री थी और मिलकाह अब्राहाम के भाई नाहोर की पत्नी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और ऐसा हुआ कि जब वह कह ही रहा था कि रिबका, जो अब्राहम के भाई नाहोर के जन्माये मिल्का के पुत्र, बतूएल की बेटी थी, वह कंधे पर घड़ा लिये हुए आई।