Genesis 24:37 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur mere svamee ne mujhe yah shapath khailai, ki maain usake putra ke liye kananiyon kee ladkiyon men se jin ke desh men vah rahata haai, koi sree n le aunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे स्वामी ने मुझे एक वचन देने के लिए विवश किया। मेरे मालिक ने मुझसे कहा, ‘तुम मेरे पुत्र को कनान की लड़की से किसी भी तरह विवाह नहीं करने दोगे। हम लोग उनके बीच रहते हैं, किन्तु मैं नहीं चाहता कि वह किसी कनानी लड़की से विवाह करे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्‍होंने मुझे शपथ खिलायी है। उन्‍होंने कहा है, “मेरे पुत्र के लिए तुम कनानी जाति की कन्‍याओं में से, जिनके देश में मैं निवास करता हूँ, वधू नहीं लाओगे,
Hindi Bible HHBD
और मेरे स्वामी ने मुझे यह शपथ खिलाई, कि मैं उसके पुत्रा के लिये कनानियों की लड़कियों में से जिन के देश में वह रहता है, कोई स्त्री न ले आऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरे स्वामी ने मुझे यह शपथ खिलाई है, ‘मैं उसके पुत्र के लिये कनानियों की लड़कियों में से, जिनके देश में वह रहता है, कोई स्त्री नहीं लाऊँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और मेरे स्वामी ने मुझे शपथ दिलाकर कहा, ‘तुम मेरे पुत्र की पत्नी बनने के लिए कनानियों की किसी बेटी को, जिनके बीच मैं रहता हूं, न लाना,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरे स्वामी ने मुझे यह शपथ खिलाई है, कि ‘मैं उसके पुत्र के लिये कनानियों की लड़कियों में से जिनके देश में वह रहता है, कोई स्त्री न ले आऊँगा।