Genesis 24:40 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne mujh se kaha, yahova, jisake samhane maain chalata aya hoo, vah tere sang apane doot ko bhejakar teree yatra ko sufal karega so too mere kul, aur mere pita ke gharane men se mere putra ke liye aek sree le a sakega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लेकिन मेरे मालिक ने कहा, ‘मैं यहोवा की सेवा करता हूँ और यहोवा तुम्हारे साथ अपना दूत भेजेगा और तुम्हारी मद्द करेगा। तुम्हें वहाँ मेरे अपने लोगों में मेरे पुत्र के लिए एक दुल्हन मिलेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब उन्‍होंने मुझसे कहा, “प्रभु, जिसकी उपस्‍थिति में रहता हुआ मैं आचरण करता हूँ, अपना दूत तुम्‍हारे साथ भेजकर तुम्‍हारी यात्रा सफल करेगा, और तुम मेरे पुत्र के लिए मेरे कुटुम्‍बियों और मेरे पितृगृह से वधू लाओगे।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने मुझ से कहा, यहोवा, जिसके साम्हने मैं चलता आया हूं, वह तेरे संग अपने दूत को भेजकर तेरी यात्रा को सुफल करेगा; सो तू मेरे कुल, और मेरे पिता के घराने में से मेरे पुत्रा के लिये एक स्त्री ले आ सकेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने मुझ से कहा, ‘यहोवा, जिसके सामने मैं चलता आया हूँ, वह तेरे संग अपने दूत को भेजकर तेरी यात्रा को सफल करेगा; और तू मेरे कुल, और मेरे पिता के घराने में से मेरे पुत्र के लिए एक स्त्री ला सकेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मेरे स्वामी ने कहा, ‘याहवेह, जिनके सामने मैं ईमानदारी से चलता आया हूं, वे अपने स्वर्गदूत को तुम्हारे साथ भेजेंगे और तुम्हारी यात्रा को सफल करेंगे, ताकि तुम मेरे पुत्र के लिए मेरे अपने वंश और मेरे पिता के परिवार से एक पत्नी ला सको.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने मुझसे कहा, ‘यहोवा, जिसके सामने मैं चलता आया हूँ, वह तेरे संग अपने दूत को भेजकर तेरी यात्रा को सफल करेगा; और तू मेरे कुल, और मेरे पिता के घराने में से मेरे पुत्र के लिये एक स्त्री ले आ सकेगा।