Genesis 24:43 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
to dekh maain jal ke is kuen ke nikatt khda hoon so aeesa ho, ki jo kumaree jal bhrane ke liye nikal aa, aur maain us se kahoo, apane ghade men se mujhe thoda panee pila
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं यहाँ कुएँ के पास ठहरूँगा और पानी भरने के लिए आने वाली किसी युवती की प्रतीक्षा करूँगा। तब मैं कहूँगा, “कृपा करके आप अपने घड़े से पीने के लिए पानी दें।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देख, मैं झरने पर खड़ा हूँ। अब ऐसा हो कि जल भरने को आने वाली कन्‍या जिससे मैं कहूँगा, ‘कृपया मुझे अपने घड़े में से थोड़ा पानी पिलाओ,’
Hindi Bible HHBD
तो देख मैं जल के इस कुएं के निकट खड़ा हूं; सो ऐसा हो, कि जो कुमारी जल भरने के लिये निकल आए, और मैं उस से कहूं, अपने घड़े में से मुझे थोड़ा पानी पिला;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो देख, मैं जल के इस कुएँ के निकट खड़ा हूँ; और ऐसा हो कि जो कुमारी जल भरने के लिये आए, और मैं उससे कहूँ, “अपने घड़े में से मुझे थोड़ा पानी पिला,”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
देखिये, मैं इस कुएं के किनारे खड़ा हूं. यदि कोई कन्या निकलकर पानी भरने के लिये आती है और मैं उससे कहता हूं, “कृपा करके मुझे अपने घड़े से थोड़ा पानी पिला दे,”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो देख मैं जल के इस कुएँ के निकट खड़ा हूँ; और ऐसा हो, कि जो कुमारी जल भरने के लिये आए, और मैं उससे कहूँ, “अपने घड़े में से मुझे थोड़ा पानी पिला,”