Genesis 24:45 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain man hee man yah kah hee raha tha, ki dekh ribaka kandho par ghada liye huae nikal ai fir vah sote ke pas utarake bhrane lagee: aur maai ne us se kaha, mujhe pila de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मेरी प्रार्थना पूरी होने के पहले ही रिबका कुएँ पर पानी भरने आई। पानी का घड़ा उसने अपने कंधे पर ले रखा था। वह कुएँ तक गई और उसने पानी भरा। मैंने इससे कहा, कृपा करके मुझे पानी दें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘मैंने अपने मन में बोलना समाप्त ही नहीं किया था कि रिबका अपने कन्धे पर घड़ा रखे हुए बाहर आई। वह झरने पर गई, और उसने पानी खींचा। मैंने उससे कहा, “कृपया, मुझे पानी पिलाओ।”
Hindi Bible HHBD
मैं मन ही मन यह कह ही रहा था, कि देख रिबका कन्धे पर घड़ा लिये हुए निकल आई; फिर वह सोते के पास उतरके भरने लगी: और मै ने उस से कहा, मुझे पिला दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं मन ही मन यह कह ही रहा था कि देखो रिबका कन्धे पर घड़ा लिये हुए निकल आई; फिर वह सोते के पास उतरके भरने लगी। मैं ने उससे कहा, ‘मुझे पिला दे।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसके पहले कि मैं अपने मन में यह प्रार्थना खत्म करता, रेबेकाह अपने कंधे पर घड़ा लिये निकलकर आई. वह नीचे सोते के पास जाकर पानी भरने लगी, और मैंने उससे कहा, ‘कृपया मुझे थोड़ा पानी पिला दो.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं मन ही मन यह कह ही रहा था, कि देख रिबका कंधे पर घड़ा लिये हुए निकल आई; फिर वह सोते के पास उतरकर भरने लगी। मैंने उससे कहा, ‘मुझे पानी पिला दे।’