Genesis 24:48 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir maain ne sir jhukakar yahova ko dandvata kiya, aur apane svamee ibraaheem ke parameshvar yahova ko dhany kaha, kyonki us ne mujhe tteek marga se pahunchaya ki maai apane svamee ke putra ke liye usakee bhteejee ko le jaun.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय मैंने अपना सिर झुकाया और यहोवा को धन्य कहा। मैंने अपने मालिक इब्राहीम के परमेश्वर यहोवा को कृपालु कहा। मैंने उसे धन्य कहा क्योंकि उसने सीधे मेरे मालिक के भाई की पोती तक मुझे पहुँचाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्‍पश्‍चात् मैं ने सिर झुका कर प्रभु की वन्‍दना की। मैंने अपने स्‍वामी अब्राहम के परमेश्‍वर प्रभु को धन्‍य कहा, जिसने मेरे स्‍वामी के पुत्र के लिए उसके कुटुम्‍बी की पुत्री प्राप्‍त करने के लिए सफलतापूर्वक मेरा मार्ग-दर्शन किया।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं ने सिर झुकाकर यहोवा को दण्डवत् किया, और अपने स्वामी इब्राहीम के परमेश्वर यहोवा को धन्य कहा, क्योंकि उस ने मुझे ठीक मार्ग से पहुंचाया कि मै अपने स्वामी के पुत्रा के लिये उसकी भतीजी को ले जाऊं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं ने सिर झुकाकर यहोवा को दण्डवत् किया, और अपने स्वामी अब्राहम के परमेश्‍वर यहोवा को धन्य कहा, क्योंकि उसने मुझे ठीक मार्ग से पहुँचाया कि मैं अपने स्वामी के पुत्र के लिये उसके कुटुम्बी की पुत्री को ले जाऊँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और मैंने झुककर याहवेह की आराधना की. मैंने याहवेह, अपने मालिक अब्राहाम के परमेश्वर की महिमा की, जिन्होंने मुझे सही मार्ग में अगुवाई की, ताकि मैं अपने मालिक के भाई की नतनिन को अपने मालिक के बेटे के लिये पत्नी के रूप में ले जा सकूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैंने सिर झुकाकर यहोवा को दण्डवत् किया, और अपने स्वामी अब्राहम के परमेश्वर यहोवा को धन्य कहा, क्योंकि उसने मुझे ठीक मार्ग से पहुँचाया कि मैं अपने स्वामी के पुत्र के लिये उसके कुटुम्बी की पुत्री को ले जाऊँ।