Genesis 24:54 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab us ne apane sangee janon samet bhojan kiya, aur rat vaheen bitai: aur tadke uttkar kaha, mujh ko apane svamee ke pas jane ke liye vida karo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नौकर और उसके साथ के व्यक्ति वहाँ ठहरे तथा खाया और पीया। वे वहाँ रात भर ठहरे। वे दूसरे दिन सवेरे उठे और बोले “अब हम अपने मालिक के पास जाएँगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब उसने और उसके साथियों ने खाया और पिया। उन्होंने रात वहीं बिताई। जब वे सबेरे सोकर उठे तब सेवक ने कहा, ‘अब मुझे अपने स्वामी के पास जाने की आज्ञा दीजिए।’
Hindi Bible HHBD
तब उस ने अपने संगी जनों समेत भोजन किया, और रात वहीं बिताई: और तड़के उठकर कहा, मुझ को अपने स्वामी के पास जाने के लिये विदा करो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने अपने संगी जनों समेत भोजन किया, और रात वहीं बिताई। उसने तड़के उठकर कहा, “मुझ को अपने स्वामी के पास जाने के लिये विदा करो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर उसने तथा उसके साथ के लोगों ने खाया पिया और वहां रात बिताई. अगले दिन सुबह जब वे सोकर उठे तो सेवक ने कहा, “मुझे अपने स्वामी के पास वापस जाने के लिए विदा कीजिये.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने अपने संगी जनों समेत भोजन किया, और रात वहीं बिताई। उसने तड़के उठकर कहा, “मुझ को अपने स्वामी के पास जाने के लिये विदा करो।”