Genesis 24:65 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne das se poochha, jo puroosh maaidan par ham se milane ko chala ata haai, so kaun haai? das ne kaha, vah to mera svamee haai. tab ribaka ne ghoonghatt lekar apane munh ko ddhap liya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने नौकर से पूछा, “हम लोगों से मिलने के लिए खेतों में टहलने वाला वह युवक कौन है?” नौकर ने कहा, “यह मेरे मालिक का पुत्र है।” इसलिए रिबका ने अपने मुँह को पर्दे में छिपा लिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने अब्राहम के सेवक से पूछा, ‘वह मनुष्‍य कौन है जो हमसे भेंट करने के लिए मैदान से आ रहा है?’ सेवक ने उत्तर दिया, ‘वह मेरे स्‍वामी हैं।’ रिबका ने घूंघट निकालकर अपना मुख ढक लिया।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने दास से पूछा, जो पुरूष मैदान पर हम से मिलने को चला आता है, सो कौन है? दास ने कहा, वह तो मेरा स्वामी है। तब रिबका ने घूंघट लेकर अपने मुंह को ढ़ाप लिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने दास से पूछा, “जो पुरुष मैदान पर हम से मिलने को चला आता है, सो कौन है?” दास ने कहा, “वह तो मेरा स्वामी है।” तब रिबका ने घूँघट लेकर अपने मुँह को ढाँप लिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और सेवक से पूछा, “मैदान में वह कौन व्यक्ति है, जो हमसे मिलने आ रहे हैं?” सेवक ने उत्तर दिया, “वे मेरे स्वामी हैं.” यह सुनकर रेबेकाह ने अपना घूंघट लिया और अपने आपको ढांप लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने दास से पूछा, “जो पुरुष मैदान पर हम से मिलने को चला आता है, वह कौन है?” दास ने कहा, “वह तो मेरा स्वामी है।” तब रिबका ने घूँघट लेकर अपने मुँह को ढाँप लिया।