Genesis 24:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yaadi vah sree tere sath ana n chahe tab to too meree is shapath se choott jaaega: par mere putra ko vahan n le jana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यदि लड़की तुम्हारे साथ आना मना करे तो तुम अपने वचन से छुटकारा पा जाओगे। किन्तु तुम मेरे पुत्र को उस देश में वापस मत ले जाना।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि कन्‍या तुम्‍हारे साथ आना न चाहे तो तुम मेरी इस शपथ से मुक्‍त हो जाओगे। पर तुम मेरे पुत्र को वहाँ कदापि वापस न ले जाना।’
Hindi Bible HHBD
और यदि वह स्त्री तेरे साथ आना न चाहे तब तो तू मेरी इस शपथ से छूट जाएगा: पर मेरे पुत्रा को वहां न ले जाना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु यदि वह स्त्री तेरे साथ आना न चाहे तब तो तू मेरी इस शपथ से छूट जाएगा; पर मेरे पुत्र को वहाँ न ले जाना।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अगर कन्या तुम्हारे साथ आने के लिए मना करे, तब तुम मेरी इस शपथ से मुक्त हो जाओगे. लेकिन ध्यान रखना कि तुम मेरे पुत्र को वापस वहां न ले जाना.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यदि वह स्त्री तेरे साथ आना न चाहे तब तो तू मेरी इस शपथ से छूट जाएगा; पर मेरे पुत्र को वहाँ न ले जाना।”