Genesis 25:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ladke usake garbh men apas men lipattke aek doosare ko marane lage: tab us ne kaha, meree jo aeesee hee dasha rahegee to maain kyonkar jeevit rahoongee? aur vah yahova kee ichchha poochhne ko gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब रिबका गर्भवती थी तब वह अपने गर्भ के बच्चों से बहुत परेशान हुई, लड़के उसके गर्भ में आपस में लिपट के एक दूसरे को मारने लगे। रिबका ने यहोवा से प्रार्थना की और बोली, “मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके गर्भ में बच्चे आपस में लड़ने-झगड़ने लगे। रिबका बोली, ‘यदि ऐसा ही होता रहा तो मैं क्यों जीऊं?’ अत: वह प्रभु से पूछने गई।
Hindi Bible HHBD
और लड़के उसके गर्भ में आपस में लिपटके एक दूसरे को मारने लगे: तब उस ने कहा, मेरी जो ऐसी ही दशा रहेगी तो मैं क्योंकर जीवित रहूंगी? और वह यहोवा की इच्छा पूछने को गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
लड़के उसके गर्भ में आपस में लिपटके एक दूसरे को मारने लगे। तब उसने कहा, “मेरी जो ऐसी ही दशा रहेगी तो मैं कैसे जीवित रहूँगी?” और वह यहोवा की इच्छा पूछने को गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बच्चे उसके गर्भ में एक दूसरे को धक्का देते रहते थे. तब रेबेकाह ने कहा, “यह क्या हो रहा है मेरे साथ?” और वह याहवेह से पूछने गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
लड़के उसके गर्भ में आपस में लिपटकर एक दूसरे को मारने लगे # । तब उसने कहा, “मेरी जो ऐसी ही दशा रहेगी तो मैं कैसे जीवित रहूँगी?” और वह यहोवा की इच्छा पूछने को गई।