Genesis 25:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yahova ne us se kaha tere garbh men do jatiyan haai, aur teree kokh se nikalate hee do rajy ke log alag alag honge, aur aek rajy ke log doosare se aadhaik samarthee honge aur bada betta chhotte ke adhaeen hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने कहा, “तुम्हारे गर्भ में दो राष्ट्र हैं। दो परिवारों के राजा तुम से पैदा होंगे और वे बँट जाएंगे। एक पुत्र दूसरे से बलवान होगा। बड़ा पुत्र छोटे पुत्र की सेवा करेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने उससे कहा, ‘तेरे गर्भ में दो राष्ट्र हैं; तुझसे जन्म लेते ही दो जातियाँ विभाजित हो जाएँगी; एक राष्ट्र दूसरे राष्ट्र से शक्तिशाली होगा, ज्येष्ठ, कनिष्ठ की सेवा करेगा।’
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा ने उस से कहा तेरे गर्भ में दो जातियां हैं, और तेरी कोख से निकलते ही दो राज्य के लोग अलग अलग होंगे, और एक राज्य के लोग दूसरे से अधिक सामर्थी होंगे और बड़ा बेटा छोटे के अधीन होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा ने उससे कहा, “तेरे गर्भ में दो जातियाँ हैं, और तेरी कोख से निकलते ही दो राज्य के लोग अलग अलग होंगे, और एक राज्य के लोग दूसरे से अधिक सामर्थी होंगे, और बड़ा बेटा छोटे के अधीन होगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने उससे कहा, “तुम्हारे गर्भ में दो जातियां हैं, तुममें से दो जनता के लोग निकलकर अलग होंगे; एक समूह के लोग दूसरे से अधिक बलवान होंगे, और बड़ा छोटे की सेवा करेगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा ने उससे कहा, “तेरे गर्भ में दो जातियाँ हैं, और तेरी कोख से निकलते ही दो राज्य के लोग अलग-अलग होंगे, और एक राज्य के लोग दूसरे से अधिक सामर्थी होंगे और बड़ा बेटा छोटे के अधीन होगा।”