Genesis 25:28 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur isahak to aesav ke aher ka mans khaya karata tha, isaliye vah us se praeeti rakhta tha: par ribaka yakoob se praeeati rakhtee thee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसहाक एसाव को प्यार करता था। वह उन जानवरों को खाना पसन्द करता था जो एसाव मारकर लाता था। किन्तु रिबका याकूब को प्यार करती थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसहाक ज्‍येष्‍ठ पुत्र एसाव से प्रेम करते थे, क्‍योंकि वह एसाव के शिकार का मांस खाते थे। रिबका छोटे पुत्र याकूब से प्रेम करती थी।
Hindi Bible HHBD
और इसहाक तो एसाव के अहेर का मांस खाया करता था, इसलिये वह उस से प्रीति रखता था: पर रिबका याकूब से प्रीति रखती थी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसहाक एसाव के अहेर का मांस खाया करता था, इसलिये वह उससे प्रीति रखता था; पर रिबका याक़ूब से प्रीति रखती थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एसाव यित्सहाक का प्रिय था क्योंकि यित्सहाक को आखेट का मांस बहुत अच्छा लगता था, पर याकोब रेबेकाह का प्रिय था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसहाक एसाव के अहेर का माँस खाया करता था, इसलिए वह उससे प्रीति रखता था; पर रिबका याकूब से प्रीति रखती थी।