Genesis 26:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab jo kuaen usake pita ibraaheem ke dinon men khode gaae the, aur ibraaheem ke marane ke peechhe palishtaiyon ne bhr diae the, unako isahak ne fir se khudavaya aur unake ve hee nam rakhe, jo usake pita ne rakhe the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसके बहुत पहले इब्राहीम ने कई कुएँ खोदे थे। जब इब्राहीम मरा तो पलिश्तीयों ने मिट्टी से कुओं को भर दिया। इसलिए वहीं इसहाक लौटा और उन कुओं को फिर खोद डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो कुएं उनके पिता अब्राहम के जीवनकाल में खोदे गए थे, उन्हें इसहाक ने पुन: खोदा; क्योंकि पलिश्ती लोगों ने अब्राहम की मृत्यु के पश्चात् उन कुओं को बन्द कर दिया था। इसहाक ने उनके वही नाम रखे जो उनके पिता ने रखे थे।
Hindi Bible HHBD
तब जो कुएं उसके पिता इब्राहीम के दिनों में खोदे गए थे, और इब्राहीम के मरने के पीछे पलिश्तियों ने भर दिए थे, उनको इसहाक ने फिर से खुदवाया; और उनके वे ही नाम रखे, जो उसके पिता ने रखे थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब जो कुएँ उसके पिता अब्राहम के दिनों में खोदे गए थे, और अब्राहम के मरने के बाद पलिश्तियों ने भर दिए थे, उनको इसहाक ने फिर से खुदवाया; और उनके वे ही नाम रखे, जो उसके पिता ने रखे थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यित्सहाक ने उन कुंओं को फिर खोदवाया, जो उसके पिता के समय में खोदे गये थे, और जिन्हें फिलिस्तीनियों ने अब्राहाम की मृत्यु के बाद मिट्टी से पाट दिया था, और उसने उन कुंओं के वही नाम रखे जो उसके पिता ने रखे थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब जो कुएँ उसके पिता अब्राहम के दिनों में खोदे गए थे, और अब्राहम के मरने के पीछे पलिश्तियों ने भर दिए थे, उनको इसहाक ने फिर से खुदवाया; और उनके वे ही नाम रखे, जो उसके पिता ने रखे थे।