Genesis 26:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab gararee charavahon ne isahak ke charavahon se jhgada kiya, aur kaha, ki yah jal hamara haai. so us ne us kuaen ka nam aesek rakha isaliye ki ve us se jhgade the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब गरार के गड़ेंरिए उस कुएँ की वजह से इसहाक के नौकरों से झगड़ा करने लगे। उन्होंने कहा, “यह पानी हमारा है।” इसलिए इसहाक ने उसका नाम एसेक रखा। उसने यह नाम इसलिए दिया कि उसी जगह पर उन लोगों ने उससे झगड़ा किया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब गरार के चरवाहे इसहाक के चरवाहों से झगड़ने लगे। वे कहने लगे, ‘यह जल हमारा है।’ अतएव इसहाक ने उस कुएं का नाम ‘एसक’ रखा; क्योंकि उन्होंने इसहाक से झगड़ा किया था।
Hindi Bible HHBD
तब गरारी चरवाहों ने इसहाक के चरवाहों से झगड़ा किया, और कहा, कि यह जल हमारा है। सो उस ने उस कुएं का नाम एसेक रखा इसलिये कि वे उस से झगड़े थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब गरार के चरवाहों ने इसहाक के चरवाहों से झगड़ा किया और कहा, “यह जल हमारा है।” इसलिये उसने उस कुएँ का नाम एसेक रखा; क्योंकि वे उससे झगड़े थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर गेरार के चरवाहों ने यित्सहाक के चरवाहों से झगड़ा किया और कहा, “यह पानी हमारा है!” इसलिये यित्सहाक ने उस कुएं का नाम ऐसेक रखा, क्योंकि उन्होंने उससे झगड़ा किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब गरार के चरवाहों ने इसहाक के चरवाहों से झगड़ा किया, और कहा, “यह जल हमारा है।” इसलिए उसने उस कुएँ का नाम एसेक रखा; क्योंकि वे उससे झगड़े थे।