Genesis 26:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir unhon ne doosara kuan khoda aur unhon ne usake liye bhee jhgada kiya, so us ne usaka nam sitra rakha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब इसहाक के नौकरों ने दूसरा कुआँ खोदा। वहाँ के लोगों ने उस कुएँ के लिए भी झगड़ा किया। इसलिए इसहाक ने उस कुएँ का नाम सित्रा रखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसहाक के सेवकों ने दूसरा कुआं खोदा। पर उन्होंने उसके लिए भी झगड़ा किया। इसहाक ने उसका नाम ‘सिटना’ रखा।
Hindi Bible HHBD
फिर उन्हों ने दूसरा कुआं खोदा; और उन्हों ने उसके लिये भी झगड़ा किया, सो उस ने उसका नाम सित्रा रखा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उन्होंने दूसरा कुआँ खोदा, और उन्होंने उसके लिये भी झगड़ा किया; इसलिये उसने उसका नाम सित्ना रखा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उन्होंने दूसरा कुंआ खोदा, पर उन्होंने उस पर भी झगड़ा किया; इसलिये यित्सहाक ने उस कुएं का नाम सितनाह रखा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उन्होंने दूसरा कुआँ खोदा; और उन्होंने उसके लिये भी झगड़ा किया, इसलिए उसने उसका नाम सित्ना रखा।