Genesis 26:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne vahan se kooch karake aek aur kuan khudavaya aur usake liye unhon ne jhgada n kiya so us ne usaka nam yah kahakar rahobot rakha, ki ab to yahova ne hamare liye bahut sthan diya haai, aur ham is desh men foolen-falenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसहाक वहाँ से हटा और दूसरा कुआँ खोदा। उस कुएँ के लिए झगड़ा करने कोई नहीं आया। इसलिए इसहाक ने उस कुएँ का नाम रहोबोत रखा। इसहाक ने कहा, “यहोवा ने यहाँ हमारे लिए जगह उपलब्ध कराई है। हम लोग बढ़ेंगे और इसी भूमि पर सफल होंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसहाक ने वहाँ से प्रस्‍थान कर अन्‍यत्र एक और कुआं खोदा। उन्‍होंने इस कुएं के लिए झगड़ा नहीं किया। अत: इसहाक ने उसका नाम ‘रहोबोत’ रखा। इसहाक बोले, ‘अब प्रभु ने हमें विस्‍तृत स्‍थान प्रदान किया है, और हम इस भूमि पर फलेंगे-फूलेंगे।’
Hindi Bible HHBD
तब उस ने वहां से कूच करके एक और कुआं खुदवाया; और उसके लिये उन्हों ने झगड़ा न किया; सो उस ने उसका नाम यह कहकर रहोबोत रखा, कि अब तो यहोवा ने हमारे लिये बहुत स्थान दिया है, और हम इस देश में फूलें- फलेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने वहाँ से निकल कर एक और कुआँ खुदवाया; और उसके लिये उन्होंने झगड़ा न किया; इसलिये उसने उसका नाम यह कहकर रहोबोत रखा, “अब तो यहोवा ने हमारे लिये बहुत स्थान दिया है, और हम इस देश में फूले–फलेंगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वह वहां से चला गया और एक और कुंआ खोदा, और इस पर किसी ने झगड़ा नहीं किया. यित्सहाक ने यह कहकर उस कुएं का नाम रेहोबोथ रखा, “अब याहवेह ने हमें बहुत स्थान दिया है और हम लोग इस देश में उन्‍नति करेंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने वहाँ से निकलकर एक और कुआँ खुदवाया; और उसके लिये उन्होंने झगड़ा न किया; इसलिए उसने उसका नाम यह कहकर रहोबोत रखा, “अब तो यहोवा ने हमारे लिये बहुत स्थान दिया है, और हम इस देश में फूले-फलेंगे।”