Genesis 26:28 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unhon ne kaha, ham ne to pratyaksha dekha haai, ki yahova tere sath rahata haai: so ham ne socha, ki too to yahova kee or se dhany haai, so hamare tere beech men shapath khai jaa, aur ham tujh se is vishay kee vacha bandhaaen
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्होंने जवाब दिय, “अब हम लोग जानते हैं कि यहोवा तुम्हारे साथ है। हम चाहते हैं कि हम तुम्हारे साथ एक वाचा करें। हम चाहते हैं कि तुम हमें एक वचन दो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे बोले, ‘हमने स्‍पष्‍ट देखा कि प्रभु आपके साथ है। इसलिए हमने कहा कि आपके और हमारे मध्‍य शपथ ली जाए। आइए, हम आपके साथ संधि करें,
Hindi Bible HHBD
उन्हों ने कहा, हम ने तो प्रत्यक्ष देखा है, कि यहोवा तेरे साथ रहता है: सो हम ने सोचा, कि तू तो यहोवा की ओर से धन्य है, सो हमारे तेरे बीच में शपथ खाई जाए, और हम तुझ से इस विषय की वाचा बन्धाएं;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने कहा, “हम ने तो प्रत्यक्ष देखा है कि यहोवा तेरे साथ रहता है; इसलिये हम ने सोचा कि तू तो यहोवा की ओर से धन्य है, अत: हमारे तेरे बीच में शपथ खाई जाए, और हम तुझ से इस विषय की वाचा बन्धाएँ,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने उत्तर दिया, “हमने साफ-साफ देखा कि याहवेह तुम्हारे साथ है; इसलिये हमने कहा, ‘तुम्हारे और हमारे बीच में शपथपूर्वक वाचा होनी चाहिये.’ इसलिये हम तुमसे एक संधि करना चाहते हैं
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने कहा, “हमने तो प्रत्यक्ष देखा है, कि यहोवा तेरे साथ रहता है; इसलिए हमने सोचा, कि तू तो यहोवा की ओर से धन्य है, अतः हमारे तेरे बीच में शपथ खाई जाए, और हम तुझ से इस विषय की वाचा बन्धाएँ;