Genesis 26:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab abeemelek ne isahak ko bulavakar kaha, vah to nishchay teree patnee haai fir too ne kyonkar usako apanee baahin kaha? isahak ne uttr diya, maain ne socha tha, ki aeesa n ho ki usake karan meree mratyu ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अबीमेलेक ने इसहाक को बुलाया और कहा, “यह स्त्री तुम्हारी पत्नी है। तुमने हम लोगों से यह क्यों कहा कि यह मेरी बहन है।” इसहाक ने उससे कहा, “मैं डरता था कि तुम उसे पाने के लिए मुझे मार डालोगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अबीमेलक ने इसहाक को बुलाया और उनसे कहा, ‘वह स्त्री निश्चय ही तुम्हारी पत्नी है। तुमने क्यों कहा था, “वह स्त्री मेरी बहिन है”?’ इसहाक ने उत्तर दिया, ‘मैं सोचता था कि ऐसा न हो कि मुझे उसके कारण अपने प्राणों से हाथ धोना पड़े।’
Hindi Bible HHBD
तब अबीमेलेक ने इसहाक को बुलवाकर कहा, वह तो निश्चय तेरी पत्नी है; फिर तू ने क्योंकर उसको अपनी बहिन कहा? इसहाक ने उत्तर दिया, मैं ने सोचा था, कि ऐसा न हो कि उसके कारण मेरी मृत्यु हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब अबीमेलेक ने इसहाक को बुलवाकर कहा, “वह तो निश्चय तेरी पत्नी है; फिर तू ने क्यों उसको अपनी बहिन कहा?” इसहाक ने उत्तर दिया, “मैं ने सोचा था कि ऐसा न हो कि उसके कारण मेरी मृत्यु हो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये अबीमेलेक ने यित्सहाक को बुलवाया और कहा, “निश्चय ही वह तुम्हारी पत्नी है! फिर तुमने यह क्यों कहा, ‘वह मेरी बहन है’?” यित्सहाक ने उत्तर दिया, “क्योंकि मैंने सोचा कि उसके कारण कहीं मुझे अपनी जान गंवानी न पड़े.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अबीमेलेक ने इसहाक को बुलवाकर कहा, “वह तो निश्चय तेरी पत्नी है; फिर तूने क्यों उसको अपनी बहन कहा?” इसहाक ने उत्तर दिया, “मैंने सोचा था, कि ऐसा न हो कि उसके कारण मेरी मृत्यु हो।”