Genesis 27:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yakoob apane pita isahak ke nikatt gaya, aur us ne usako ttttolakar kaha, bol to yakoob ka sa haai, par hath aesav hee ke se jan padte haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याकूब अपने पिता इसहाक के पास गया। इसहाक ने उसे छुआ और कहा, “तुम्हारी आवाज़ याकूब की आवाज़ जैसी है। लेकिन तुम्हारी बाहें एसाव की रोंएदार बाहों की तरह हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
याकूब अपने पिता इसहाक के निकट आया। इसहाक ने उसका स्पर्श किया, और यह कहा, ‘तेरी आवाज तो याकूब की आवाज जैसी लगती है, पर तेरे हाथ एसाव के हाथ जैसे ही हैं।’
Hindi Bible HHBD
तब याकूब अपने पिता इसहाक के निकट गया, और उस ने उसको टटोलकर कहा, बोल तो याकूब का सा है, पर हाथ एसाव ही के से जान पड़ते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब याक़ूब अपने पिता इसहाक के निकट गया, और उसने उसको टटोलकर कहा, “बोल तो याक़ूब का सा है, पर हाथ एसाव ही के से जान पड़ते हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब याकोब अपने पिता यित्सहाक के पास गया, जिसने उसे छुआ और कहा, “आवाज तो याकोब की है किंतु हाथ एसाव के हाथ जैसे हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब याकूब अपने पिता इसहाक के निकट गया, और उसने उसको टटोलकर कहा, “बोल तो याकूब का सा है, पर हाथ एसाव ही के से जान पड़ते हैं।”