Genesis 28:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne kisee sthan men pahunchakar rat vaheen bitane ka vichar kiya, kyonaki soorya ast ho gaya tha so us ne us sthan ke patthron men se aek patthr le apana takiya banakar rakha, aur usee sthan men so gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याकूब के यात्रा करते समय ही सूरज डूब गया था। इसलिए याकूब रात बिताने के लिए एक जगह ठहरने गया। याकूब ने उस जगह एक चट्टान देखी और सोने के लिए इस पर अपना सिर रखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह एक स्‍थान पर पहुँचा। उसने वहीं रात व्‍यतीत की; क्‍योंकि सूर्य अस्‍त हो गया था। उसने उस स्‍थान में पड़े पत्‍थरों में से एक पत्‍थर लेकर उसे अपने सिर के नीचे रखा, और वह उसी स्‍थान पर सो गया।
Hindi Bible HHBD
और उस ने किसी स्थान में पहुंचकर रात वहीं बिताने का विचार किया, क्योंकि सूर्य अस्त हो गया था; सो उस ने उस स्थान के पत्थरों में से एक पत्थर ले अपना तकिया बनाकर रखा, और उसी स्थान में सो गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसने किसी स्थान में पहुँचकर रात वहीं बिताने का विचार किया, क्योंकि सूर्य अस्त हो गया था; इसलिये उसने उस स्थान के पत्थरों में से एक पत्थर ले अपना तकिया बनाकर रखा, और उसी स्थान में सो गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वह एक जगह पहुंचा तब रात को उन्हें वहां रुकना पड़ा, क्योंकि तब तक सूरज ढल चुका था. उन्होंने एक पत्थर अपने सिर के नीचे रखा और लेट गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने किसी स्थान में पहुँचकर रात वहीं बिताने का विचार किया, क्योंकि सूर्य अस्त हो गया था; इसलिए उसने उस स्थान के पत्थरों में से एक पत्थर ले अपना तकिया बनाकर रखा, और उसी स्थान में सो गया।