Genesis 28:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur tera vansh boomi kee dhool ke kinakon ke saman bahut hoga, aur paachchhim, poorab, uttr, dakkhian, charon or faailata jaaega: aur tere aur tere vansh ke dara prathvee ke sare kul ashaeesh paaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारे वंशज उतने होंगे जितने पृथ्वी पर मिट्टी के कण हैं। वे पूर्व, पश्चिम, उत्तर तथा दक्षिण में फैलेंगे। पृथ्वी के सभी परिवार तुम्हारे वंशजों के कारण वरदान पाएँगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरे वंशज पृथ्वी के रजकणों के सदृश असंख्य होंगे। तेरा वंश उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में फैल जाएगा। पृथ्वी के समस्त कुटुम्ब तेरे और तेरे वंश के द्वारा मुझसे आशिष पाएंगे।
Hindi Bible HHBD
और तेरा वंश भूमि की धूल के किनकों के समान बहुत होगा, और पच्छिम, पूरब, उत्तर, दक्खिन, चारों ओर फैलता जाएगा: और तेरे और तेरे वंश के द्वारा पृथ्वी के सारे कुल आशीष पाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तेरा वंश भूमि की धूल के किनकों के समान बहुत होगा, और पश्चिम, पूरब, उत्तर, दक्षिण, चारों ओर फैलता जाएगा: और तेरे और तेरे वंश के द्वारा पृथ्वी के सारे कुल आशीष पाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारा वंश भूमि की धूल के समान आशीषित होकर पृथ्वी के चारों दिशाओं में फैल जायेगा. पृथ्वी पर सभी लोग तुम्हारे और तुम्हारे वंश के द्वारा आशीषित होंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तेरा वंश भूमि की धूल के किनकों के समान बहुत होगा, और पश्चिम, पूरब, उत्तर, दक्षिण, चारों ओर फैलता जाएगा: और तेरे और तेरे वंश के द्वारा पृथ्वी के सारे कुल आशीष पाएँगे।