Genesis 28:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ibraaheem ke putra ishmaael ke pas gaya, aur ishmaael kee bettee mahalat ko, jo nabayot kee baahin bhee, byahakar apanee paatnaiyon me mila liya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एसाव की दो पत्नियाँ पहले से ही थी। किन्तु उसने इश्माएल की पुत्री महलत से विवाह किया। इश्माएल इब्राहीम का पुत्र था। महलत नबायोत की बहन थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अतएव वह अब्राहम के पुत्र यिश्माएल के पास गया। उसने अपनी अन्य पत्नियों के होते हुए भी यिश्माएल की पुत्री और नबायोत की बहिन महलत से विवाह कर लिया।
Hindi Bible HHBD
इब्राहीम के पुत्रा इश्माएल के पास गया, और इश्माएल की बेटी महलत को, जो नबायोत की बहिन भी, ब्याहकर अपनी पत्नियों मे मिला लिया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अब्राहम के पुत्र इश्माएल के पास गया, और इश्माएल की बेटी महलत को, जो नबायोत की बहिन थी, ब्याहकर अपनी पत्नियों में मिला लिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये एसाव ने अपनी पत्नियों के अलावा अब्राहाम के पुत्र इशमाएल की पुत्री माहालाथ से, जो नेबाइयोथ की बहन थी, विवाह कर लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अब्राहम के पुत्र इश्माएल के पास गया, और इश्माएल की बेटी महलत को, जो नबायोत की बहन थी, ब्याह कर अपनी पत्नियों में मिला लिया।