Genesis 30:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so sanjh ko jab yakoob maaidan se a raha tha, tab lia: us se bhentt karane ko nikalee, aur kaha, tujhe mere hee pas ana hoga, kyonaki maai ne apane putra ke doodafal dekar tujhe sachamuch mol liya. tab vah us rat ko usee ke sang soya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस रात याकूब खेतों से लौटा। लिआ ने उसे देखा और उससे मिलने गई। उसने कहा, “आज रात तुम मेरे साथ सोओगे। मैंने अपने पुत्र के फूलों को तुम्हारी कीमत के रूप में दिया है।” इसलिए याकूब उस रात लिआ के साथ सोया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब सन्‍ध्‍या समय याकूब खेत से आया तब लिआ उससे भेंट करने को बाहर निकली। लिआ ने कहा, ‘तुम्‍हें मेरे पास आज रात आना ही होगा; क्‍योंकि मैंने तुम्‍हें अपने पुत्र के दूदाफलों के बदले में किराए पर लिया है।’ याकूब उस रात लिआ के साथ सोया।
Hindi Bible HHBD
सो सांझ को जब याकूब मैदान से आ रहा था, तब लिआ: उस से भेंट करने को निकली, और कहा, तुझे मेरे ही पास आना होगा, क्योंकि मै ने अपने पुत्रा के दूदाफल देकर तुझे सचमुच मोल लिया। तब वह उस रात को उसी के संग सोया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
साँझ को जब याक़ूब मैदान से आ रहा था, तब लिआ: उससे भेंट करने को निकली, और कहा, “तुझे मेरे ही पास आना होगा, क्योंकि मैं ने अपने पुत्र के दूदाफल देकर तुझे सचमुच मोल लिया।” तब वह उस रात को उसी के संग सोया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब शाम को याकोब खेत से आये तब लियाह ने याकोब से कहा, “मैंने आपको अपने बेटे द्वारा लाए गये दूदाईम देकर किराये में लिया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
साँझ को जब याकूब मैदान से आ रहा था, तब लिआ उससे भेंट करने को निकली, और कहा, “तुझे मेरे ही पास आना होगा, क्योंकि मैंने अपने पुत्र के दूदाफल देकर तुझे सचमुच मोल लिया।” तब वह उस रात को उसी के संग सोया।