Genesis 30:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so vah garbhvatee hui aur usake aek putra utpann hua so us ne kaha, parameshvar ne meree namadharai ko door kar diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राहेल गर्भवती हुई और उसने एक पुत्र को जन्म दिया। राहेल ने कहा, “परमेश्वर ने मेरी लज्जा समाप्त कर दी है और मुझे एक पुत्र दिया है।” इसलिए राहेल ने अपने पुत्र का नाम यूसुफ रखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह गर्भवती हुई और उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया। वह बोली, ‘परमेश्‍वर ने मेरी निन्‍दा दूर कर दी।’
Hindi Bible HHBD
सो वह गर्भवती हुई और उसके एक पुत्रा उत्पन्न हुआ; सो उस ने कहा, परमेश्वर ने मेरी नामधराई को दूर कर दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये वह गर्भवती हुई और उसने एक पुत्र को जन्म दिया, तब उसने कहा, “परमेश्‍वर ने मेरी नामधराई को दूर कर दिया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसे एक बेटा हुआ, और उसने कहा, “परमेश्वर ने मेरा कलंक मिटा दिया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए वह गर्भवती हुई और उसके एक पुत्र उत्पन्न हुआ; तब उसने कहा, “परमेश्वर ने मेरी नामधराई को दूर कर दिया है।”