Genesis 30:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain aj teree sab bhed-bakaariyon ke beech hokar nikaloonga, aur jo bhed va bakaree chitteevalee va chitkabaree ho, aur jo bhed kalee ho, aur jo bakaree chitkabaree va chitteevalee ho, unhen maain alag kar rakoonga: aur meree majadooree men ve hee ttharengee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मुझे अपनी सभी रेवड़ों के बीच से जाने दो और दागदार या धारीदार हर एक मेमने को मुझे ले लेने दो और काली नई बकरी को ले लेने दो हर एक दागदार और धारीदार बकरी को ले लेने दो। यही मेरा वेतन होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मुझे आज अपनी सब भेड़-बकरियों के बीच में जाने दीजिए। मैं प्रत्‍येक चित्ती तथा चितकबरी भेड़ और काले मेमने को एवं बकरियों में से सब चित्ती तथा चितकबरी बकरियों को अलग करूँगा। ये ही मेरी मजदूरी होंगी।
Hindi Bible HHBD
मैं आज तेरी सब भेड़- बकरियों के बीच होकर निकलूंगा, और जो भेड़ वा बकरी चित्तीवाली वा चित्कबरी हो, और जो भेड़ काली हो, और जो बकरी चित्कबरी वा चित्तीवाली हो, उन्हें मैं अलग कर रखूंगा: और मेरी मजदूरी में वे ही ठहरेंगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं आज तेरी सब भेड़–बकरियों के बीच होकर निकलूँगा, और जो भेड़ या बकरी चित्तीवाली और चितकबरी हो, और जो भेड़ काली हो, और जो बकरी चितकबरी और चित्तीवाली हो, उन्हें मैं अलग कर रखूँगा; और मेरी मजदूरी में वे ही ठहरेंगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आज मैं भेड़-बकरियों में से, धारी वाले सब एक तरफ और बिना धारी वाले एक तरफ करके अलग करूंगा और इस तरह दोनों को अलग रखकर उनकी देखरेख करूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं आज तेरी सब भेड़-बकरियों के बीच होकर निकलूँगा, और जो भेड़ या बकरी चित्तीवाली या चितकबरी हो, और जो भेड़ काली हो, और जो बकरी चितकबरी और चित्तीवाली हो, उन्हें मैं अलग कर रखूँगा; और मेरी मजदूरी में वे ही ठहरेंगी।