Genesis 30:33 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jab age ko meree majadooree kee charcha tere samhane chale, tab dharma kee yahee sakshaee hogee arthata bakariyon men se jo koi n chitteevalee n chitkabaree ho, aur bhedon men se jo koi kalee n ho, so yaadi mere pas nikale, to choree kee ttharengee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
भविष्य में तुम सरलता से देख लोगे कि मैं इमान्दार हूँ। तुम मेरी रेवड़ों को देखने आ सकते हो। यदि कोई बकरी दागदार नहीं होगी या कोई भेड़ काली नहीं होगी तो तुम जान लोगे कि मैंने उसे चुराया है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब आप मेरी मजदूरी में प्राप्त भेड़-बकरियों का निरीक्षण करने आएँगे, तब उस दिन मेरी सच्चाई ही मेरे बदले आपको उत्तर देगी। रेवड़ की ऐसी बकरी, जो चित्ती और चितकबरी न होगी, और ऐसा मेमना जो काला न होगा, यदि मेरे पास पाए जाएँगे तो वे चोरी के कहलाएँगे।’
Hindi Bible HHBD
और जब आगे को मेरी मजदूरी की चर्चा तेरे साम्हने चले, तब धर्म की यही साक्षी होगी; अर्थात् बकरियों में से जो कोई न चित्तीवाली न चित्कबरी हो, और भेड़ों में से जो कोई काली न हो, सो यदि मेरे पास निकलें, तो चोरी की ठहरेंगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जब आगे को मेरी मज़दूरी की चर्चा तेरे सामने चले, तब धर्म की यही साक्षी होगी; अर्थात् बकरियों में से जो कोई न चित्तीवाली न चितकबरी हो, और भेड़ों में से जो कोई काली न हो, यदि मेरे पास निकलें तो चोरी की ठहरेंगी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब आप मेरी मजदूरी देने आएंगे तब इन भेड़-बकरियों को जो अलग करके रखी हैं आप देखना और यदि इन भेड़-बकरियों में से कोई धारी वाली और चितकबरी न हो वह दिखे तो उसे चोरी किया हुआ मान लेना.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब आगे को मेरी मजदूरी की चर्चा तेरे सामने चले, तब धर्म की यही साक्षी होगी; अर्थात् बकरियों में से जो कोई न चित्तीवाली न चितकबरी हो, और भेड़ों में से जो कोई काली न हो, यदि मेरे पास निकलें, तो चोरी की ठहरेंगी।”