Genesis 30:40 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yakoob ne bhedon ke bachchon ko alag alag kiya, aur laban kee bhed-bakaariyon ke munh ko chitteevale aur sab kale bachchon kee or kar diya aur apane jhundon ko un se alag rakha, aur laban kee bhed-bakaariyon se milane n diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याकूब ने दागदार और काले जानवरों को रेवड़ के अन्य जानवरों से अलग किया। सो इस प्रकार, याकूब ने अपने जानवरों को लाबान के जानवरों से अलग किया। उसने अपनी भेड़ों को लाबान की भेड़ों के पास नहीं भटकने दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
याकूब ने मेमनों को अलग किया, और अपने रेवड़ के मुँह को लाबान के धारीदार और काले पशुओं की ओर किया। उसने अपने झुण्‍ड को अलग रखा। उसने लाबान के रेवड़ में उन्‍हें मिलने नहीं दिया।
Hindi Bible HHBD
तब याकूब ने भेड़ों के बच्चों को अलग अलग किया, और लाबान की भेड़- बकरियों के मुंह को चित्तीवाले और सब काले बच्चों की ओर कर दिया; और अपने झुण्ड़ों को उन से अलग रखा, और लाबान की भेड़- बकरियों से मिलने न दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब याक़ूब ने भेड़ों के बच्‍चों को अलग–अलग किया, और लाबान की भेड़–बकरियों के मुँह को चित्तीवाले और सब काले बच्‍चों की ओर कर दिया; और अपने झुण्डों को उनसे अलग रखा, और लाबान की भेड़–बकरियों से मिलने न दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याकोब उनको अलग करते जाते थे. साथ ही वे भेड़ों का मुख लाबान की धारीयुक्त तथा पूरी काली भेड़ों की ओर कर देते थे. इस प्रकार वह अपने पशु तथा लाबान के पशु को अलग रखते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब याकूब ने भेड़ों के बच्चों को अलग-अलग किया, और लाबान की भेड़-बकरियों के मुँह को चित्तीवाले और सब काले बच्चों की ओर कर दिया; और अपने झुण्डों को उनसे अलग रखा, और लाबान की भेड़-बकरियों से मिलने न दिया।