Genesis 31:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too kyon chupake se bhag aya, aur mujh se bina kuchh kahe mere pas se choree se chala aya naheen to maain tujhe anand ke sath mradang aur veena bajavate, aur geet gavate vida karata?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मुझसे बिना कहे तुम क्यों भागे? यदि तुमने कहा होता तो मैं तुम्हें दावत देता। उसमें बाजे के साथ नाचना और गाना होता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍यों तुम चुपके से भाग आए? तुमने मुझे धोखा क्‍यों दिया? तुमने मुझे क्‍यों नहीं बताया? मैं तुम्‍हें गीत गाते, मृदंग और सितार बजाते आनन्‍द से विदा करता।
Hindi Bible HHBD
तू क्यों चुपके से भाग आया, और मुझ से बिना कुछ कहे मेरे पास से चोरी से चला आया; नहीं तो मैं तुझे आनन्द के साथ मृदंग और वीणा बजवाते, और गीत गवाते विदा करता?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू क्यों चुपके से भाग आया, और मुझ से बिना कुछ कहे मेरे पास से चोरी से चला आया; नहीं तो मैं तुझे आनन्द के साथ मृदंग और वीणा बजवाते, और गीत गवाते विदा करता?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या आवश्यकता थी ऐसे छिपकर भागने की, मुझसे छल करने की? यदि तुमने मुझे इसकी सूचना दी होती, तो मैं तुम्हें डफ तथा किन्‍नोर की संगत पर गीतों के साथ सहर्ष विदा करता!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू क्यों चुपके से भाग आया, और मुझसे बिना कुछ कहे मेरे पास से चोरी से चला आया; नहीं तो मैं तुझे आनन्द के साथ मृदंग और वीणा बजवाते, और गीत गवाते विदा करता?