Genesis 31:33 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah sunakar laban, yakoob aur lia: aur donon daasiyon ke tambuon me gaya aur kuchh n mila. tab lia: ke tamboo men se nikalakar rahel ke tamboo men gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए लाबान याकूब के तम्बू में गया और उसमें ढूँढा। उसने याकूब के तम्बू में ढूँढा और तब लिआ के तम्बू में भी। तब उसने उस तम्बू में ढूँढा जिसमें दोनों दासियाँ ठहरी थीं। किन्तु उसने उसके घर से देवताओं को नहीं पाया। तब लाबान राहेल के तम्बू में गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: लाबान, याकूब के तम्‍बू में गया। उसके बाद वह लिआ के तम्‍बू में गया, और फिर वह दोनों सेविकाओं के तम्‍बुओं में गया; पर उसे मूर्तियाँ नहीं मिलीं। तत्‍पश्‍चात् वह लिआ के तम्‍बू से बाहर निकला और राहेल के तम्‍बू में आया।
Hindi Bible HHBD
यह सुनकर लाबान, याकूब और लिआ: और दोनों दासियों के तम्बुओं मे गया; और कुछ न मिला। तब लिआ: के तम्बू में से निकलकर राहेल के तम्बू में गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह सुनकर लाबान, याक़ूब और लिआ: और दोनों दासियों के तम्बुओं में गया; और कुछ न मिला। तब लिआ: के तम्बू में से निकलकर राहेल के तम्बू में गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये लाबान याकोब के शिविर के भीतर गया, उसके बाद लियाह के शिविर में, और उसके बाद परिचारिकाओं के शिविर में. किंतु वह देवता उसे वहां प्राप्‍त न हुआ. तब वह लियाह के शिविर से निकलकर राहेल के शिविर में गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह सुनकर लाबान, याकूब और लिआ और दोनों दासियों के तम्बुओं में गया; और कुछ न मिला। तब लिआ के तम्बू में से निकलकर राहेल के तम्बू में गया।