Genesis 31:37 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too ne jo meree saree samagraee ko ttttolakar dekha, so tujh ko saree samagraee men se kya mila? kuchh mila ho to usako yahan apane aur mere bhaiyon ke samahane rakh de, aur ve ham donon ke beech nyay karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा जो कुछ है उसमें तुमने ढूँढ लिया। तुमने ऐसी कोई चीज़ नहीं पाई जो तुम्हारी है। यदि तुमने कोई चीज़ पाई हो तो मुझे दिखाओ। उसे यहाँ रखे जिससे हमारे साथी देख सकें। हमारे साथियों को तय करने दो कि हम दोनों में कौन ठीक है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यद्यपि आपने मेरे सब सामान की तलाशी ली, पर आपको मेरे घर की सामग्री में क्‍या मिला? उसे मेरे कुटुम्‍बी तथा अपने कुटुम्‍बी जनों के सामने रखिए जिससे वे हम दोनों का न्‍याय करें।
Hindi Bible HHBD
तू ने जो मेरी सारी सामग्री को टटोलकर देखा, सो तुझ को सारी सामग्री में से क्या मिला? कुछ मिला हो तो उसको यहां अपने और मेरे भाइयों के सामहने रख दे, और वे हम दोनों के बीच न्याय करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू ने जो मेरी सारी सामग्री को टटोलकर देखा, तो तुझ को अपने घर की सारी सामग्री में से क्या मिला? कुछ मिला हो तो उसको यहाँ अपने और मेरे भाइयों के सामने रख दे, और वे हम दोनों के बीच न्याय करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आपने मेरी समस्त वस्तुओं में उन देवताओं की खोज कर ली है, किंतु आपको कोई भी अपनी वस्तु प्राप्‍त हुई है? आपके तथा मेरे संबंधियों के समक्ष यह स्पष्ट हो जाए, कि वे हम दोनों के मध्य अपना निर्णय दे सकें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तूने जो मेरी सारी सामग्री को टटोलकर देखा, तो तुझको अपने घर की सारी सामग्री में से क्या मिला? कुछ मिला हो तो उसको यहाँ अपने और मेरे भाइयों के सामने रख दे, और वे हम दोनों के बीच न्याय करें।