Genesis 31:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tumhare pita ke mukhde se mujhe samajh padta haai, ki vah to mujhe paahile kee nai ab naheen dekhta par mere pita ka parameshvar mere sang haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याकूब ने राहेल और लिआ से कहा, “मैंने देखा है कि तुम्हारे पिता मुझ से क्रोधित हैं। उन का मेरे प्रति वह पहले जैसा प्रेम—भाव अब नहीं रहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
याकूब ने उनसे कहा, ‘मैं तुम्‍हारे पिता के मुख को देखकर अनुभव करता हूँ कि वह मेरे प्रति पहले जैसे कृपालु नहीं रहे। पर मेरे पिता का परमेश्‍वर मेरे साथ है।
Hindi Bible HHBD
तुम्हारे पिता के मुखडे से मुझे समझ पड़ता है, कि वह तो मुझे पहिले की नाई अब नहीं देखता; पर मेरे पिता का परमेश्वर मेरे संग है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तुम्हारे पिता के मुख से मुझे जान पड़ता है कि वह मुझे पहले के समान अब नहीं देखता; पर मेरे पिता का परमेश्‍वर मेरे संग है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने उनसे कहा, “मैं तुम्हारे पिता की अभिवृत्ति स्पष्ट देख रहा हूं; अब यह मेरे प्रति पहले जैसी सौहार्दपूर्ण नहीं रह गई; किंतु मेरे पिता के परमेश्वर मेरे साथ रहे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तुम्हारे पिता के चेहरे से मुझे समझ पड़ता है, कि वह तो मुझे पहले के समान अब नहीं देखता; पर मेरे पिता का परमेश्वर मेरे संग है।