Genesis 31:52 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah ddher aur yah khmbha donon is bat ke sakshaee rahe, ki hani karane kee manasa se n to maain is ddher ko langhakar tere pas jaunga, n too is ddher aur is khmbhe ko langhakar mere pas aaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
चट्टानों का ढेर तथा यह विशेष चट्टान हमें अपनी सन्धि को याद कराने में सहायता करेगी। तुमसे लड़ने के लिए मैं इन चट्टानों के पार कभी नहीं जाऊँगा और तुम मुझसे लड़ने के लिए इन चट्टानों से आगे मेरी ओर कभी नहीं आओगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह ढेर साक्षी है। यह स्तम्भ साक्षी है कि अनिष्ट करने के अभिप्राय से न मैं इस ढेर को पार कर तुम्हारे पास आऊंगा और न तुम इस ढेर एवं स्तम्भ को पार कर मेरे पास आओगे।
Hindi Bible HHBD
यह ढेर और यह खम्भा दोनों इस बात के साक्षी रहें, कि हानि करने की मनसा से न तो मैं इस ढेर को लांघकर तेरे पास जाऊंगा, न तू इस ढेर और इस खम्भे को लांघकर मेरे पास आएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह ढेर और यह खम्भा दोनों इस बात के साक्षी रहें कि हानि करने के विचार से न तो मैं इस ढेर को पार करके तेरे पास जाऊँगा, न तू इस ढेर और इस खम्भे को पार कर के मेरे पास आएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह स्तंभ तथा पत्थरों का ढेर साक्ष्य है, कि मैं इसके निकट से होकर तुम्हारी हानि करने के लक्ष्य से आगे नहीं बढ़ूंगा, वैसे ही तुम भी इस ढेर तथा इस स्तंभ के निकट से होकर मेरी हानि के उद्देश्य से आगे नहीं बढ़ोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह ढेर और यह खम्भा दोनों इस बात के साक्षी रहें कि हानि करने की मनसा से न तो मैं इस ढेर को लाँघकर तेरे पास जाऊँगा, न तू इस ढेर और इस खम्भे को लाँघकर मेरे पास आएगा।