Genesis 31:53 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ibraaheem aur nahor aur unake pita teenon ka jo parameshvar haai, so ham dono ke beech nyay kare. tab yakoob ne usakee shapath khai jisaka bhy usaka pita isahak manata tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि हम लोग इस सन्धि को तोड़ें तो इब्राहीम का परमेश्वर, नाहोर का परमेश्वर और उनके पूर्वजों का परमेश्वर हम लोगों का न्याय करेगा।” याकूब के पिता इसहाक ने परमेश्वर को “भय” नाम से पुकारा। इसलिए याकूब ने सन्धि के लिए उस नाम का प्रयोग किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब्राहम का परमेश्‍वर, नाहोर का परमेश्‍वर, अर्थात् प्रत्‍येक के पूर्वज का परमेश्‍वर हम दोनों का न्‍याय करेगा।’ याकूब ने अपने पिता इसहाक के “भयावह परमेश्‍वर” की शपथ ली।
Hindi Bible HHBD
इब्राहीम और नाहोर और उनके पिता; तीनों का जो परमेश्वर है, सो हम दोनो के बीच न्याय करे। तब याकूब ने उसकी शपथ खाई जिसका भय उसका पिता इसहाक मानता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अब्राहम और नाहोर और उनके पिता; तीनों का जो परमेश्‍वर है, वही हम दोनों के बीच न्याय करे।” तब याक़ूब ने उसकी शपथ खाई जिसका भय उसका पिता इसहाक मानता था;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके लिए अब्राहाम के परमेश्वर, नाहोर के परमेश्वर तथा उनके पिता के परमेश्वर हमारा न्याय करें.” इसलिये याकोब ने अपने पिता यित्सहाक के प्रति भय-भाव में शपथ ली.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अब्राहम और नाहोर और उनके पिता; तीनों का जो परमेश्वर है, वही हम दोनों के बीच न्याय करे।” तब याकूब ने उसकी शपथ खाई जिसका भय उसका पिता इसहाक मानता था।