Genesis 31:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab us ne kaha, ki chitteevale bachche teree majadooree ttharenge, tab sab bhed-bakaariyan chitteevale hee janane lagee, aur jab us ne kaha, ki dhaareevale bachche teree majadooree ttharenge, tab sab bhed-bakaariyan dhaareevale janane lageen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“एक बार लाबान ने कहा, ‘तुम दागदार सभी बकरियों को रख सकते हो। यह तुम्हारा होगा।’ जब से उसने यह कहा तब से सभी जानवरों ने धारीदार बच्चे दिए। इस प्रकार वे सभी मेरे थे। लेकिन लाबान ने तब कहा, ‘मैं दागदार बकरियों को रखूँगा। तुम सारी धारीदार बकरियाँ ले सकते हो। यही तुम्हारा वेतन होगा।’ उसके इस तरह कहने के बाद सभी जानवरों न धारीदार बच्चे दिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब उन्‍होंने कहा, “चित्तीवाले बच्‍चे तुम्‍हारी मजदूरी होंगे”, तब सब भेड़-बकरियों ने चित्तीवाले बच्‍चों को ही जन्‍म दिया। जब उन्‍होंने कहा, “धारीदार बच्‍चे तुम्‍हारी मजदूरी होंगे,” तब भी सब भेड़-बकरियों ने धारीदार बच्‍चों को जन्‍म दिया।
Hindi Bible HHBD
जब उस ने कहा, कि चित्तीवाले बच्चे तेरी मजदूरी ठहरेंगे, तब सब भेड़- बकरियां चित्तीवाले ही जनने लगीं, और जब उस ने कहा, कि धारीवाले बच्चे तेरी मजदूरी ठहरेंगे, तब सब भेड़- बकरियां धारीवाले जनने लगीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब उसने कहा, ‘चित्तीवाले बच्‍चे तेरी मज़दूरी ठहरेंगे,’ तब सब भेड़–बकरियाँ चित्तीवाले ही जनने लगीं; और जब उसने कहा, ‘धारीवाले बच्‍चे तेरी मज़दूरी ठहरेंगे,’ तब सब भेड़–बकरियाँ धारीवाले जनने लगीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि उन्होंने कहा, ‘चित्तीयुक्त पशु तुम्हारे पारिश्रमिक होंगे,’ तो सभी भेड़ चित्तीयुक्त मेमने ही पैदा करने लगे; यदि उन्होंने कहा, ‘अच्छा, धारीयुक्त पशु तुम्हारा पारिश्रमिक होंगे,’ तो भेड़ धारीयुक्त मेमने उत्पन्‍न करने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब उसने कहा, ‘चित्तीवाले बच्चे तेरी मजदूरी ठहरेंगे,’ तब सब भेड़-बकरियाँ चित्तीवाले ही जनने लगीं, और जब उसने कहा, ‘धारीवाले बच्चे तेरी मजदूरी ठहरेंगे,’ तब सब भेड़-बकरियाँ धारीवाले जनने लगीं।