Genesis 32:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yah bhee kahana, ki tera das yakoob hamare peechhe peechhe a raha haai. kyonaki us ne yah socha, ki yah bhentt jo mere age age jatee haai, isake dara maain usake krodha ko shaant karake tab usaka darshan karoonga ho sakata haai vah mujh se prasann ho jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम लोग कहोगे, ‘यह आपकी भेंट है, और आपका सेवक याकूब भी लोगों के पीछे आ रहा है।’” याकूब ने सोचा, “यदि मैं भेंट के साथ इन पुरुषों को आगे भेजता हूँ तो यह हो सकता है कि एसाव मुझे क्षमा कर दे और मुझको स्वीकार कर ले।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह भी कहना, “आपके सेवक याकूब हमारे पीछे आ रहे हैं।” वह सोचता था, ‘सम्भवत: मैं अपने आगे जाने वाली भेंट के माध्यम से एसाव का क्रोध शान्त कर सकूँ। इसके पश्चात् मैं उनका दर्शन करूँगा। कदाचित् वह मुझे स्वीकार करें।’
Hindi Bible HHBD
सो याकूब लाबान अरामी के पास से चोरी से चला गया, उसको न बताया कि मैं भागा जाता हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यह भी कहना, “तेरा दास याक़ूब हमारे पीछे–पीछे आ रहा है।” क्योंकि उसने यह सोचा कि यह भेंट जो मेरे आगे आगे जाती है, इसके द्वारा मैं उसके क्रोध को शान्त करके तब उसका दर्शन करूँगा; हो सकता है वह मुझ से प्रसन्न हो जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“तुम यह कहना, ‘आपके सेवक याकोब पीछे आ रहे हैं.’ ” क्योंकि याकोब ने सोचा, “इतने उपहार देकर मैं एसाव को खुश कर दूंगा. इसके बाद मैं उनके साथ जाऊंगा. तब ज़रूर, वह मुझे स्वीकार कर लेंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यह भी कहना, “तेरा दास याकूब हमारे पीछे-पीछे आ रहा है।” क्योंकि उसने यह सोचा कि यह भेंट जो मेरे आगे-आगे जाती है, इसके द्वारा मैं उसके क्रोध को शान्त करके तब उसका दर्शन करूँगा; हो सकता है वह मुझसे प्रसन्न हो जाए।