Genesis 32:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yakoob ne yah kahakar us sthan ka nam paneeael rakha: ki parameshvar ko amhane samhane dekhne par bhee mera praan bach gaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए याकूब ने उस जगह का नाम पनीएल रखा। याकूब ने कहा, “इस जगह मैंने परमेश्वर का प्रत्यक्ष दर्शन किया है। किन्तु मेरे जीवन की रक्षा हो गई।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
याकूब ने उस स्‍थान का नाम ‘पनीएल’ रखा; क्‍योंकि उसने कहा, ‘मैंने परमेश्‍वर को साक्षात् देखा फिर भी मैं जीवित रहा!’
Hindi Bible HHBD
भला अब तू अपने पिता के घर का बड़ा अभिलाषी होकर चला आया तो चला आया, पर मेरे देवताओं को तू क्यों चुरा ले आया है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब याक़ूब ने यह कहकर उस स्थान का नाम पनीएल रखा; “परमेश्‍वर को आमने–सामने देखने पर भी मेरा प्राण बच गया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जहां यह सब कुछ हुआ याकोब ने उस स्थान का नाम पनीएल रखा, यह कहकर कि “मैंने परमेश्वर को आमने-सामने देखा, फिर भी मेरा जीवन बच गया!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब याकूब ने यह कहकर उस स्थान का नाम पनीएल # रखा; “परमेश्वर को आमने-सामने देखने पर भी मेरा प्राण बच गया है।”