Genesis 34:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tum mujh se kitana hee mooly va badala kyon n mango, taubhee maain tumhare kahe ke anusar doonga: parantu us kanya ko patnee hone ke liye mujhe do.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं कोई भी भेंट जो तुम चाहोगे, दूँगा, अगर तुम मुझे दीना के साथ विवाह करने दोगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप जितना भी अधिक दहेज और भेंट मांगेंगे, मैं आपके वचन के अनुसार दूँगा। आप केवल मुझे अपनी लड़की पत्नी के रूप में प्रदान कर दीजिए।’
Hindi Bible HHBD
तुम मुझ से कितना ही मूल्य वा बदला क्यों न मांगो, तौभी मैं तुम्हारे कहे के अनुसार दूंगा: परन्तु उस कन्या को पत्नी होने के लिये मुझे दो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम मुझ से कितना भी मूल्य या बदला क्यों न माँगो, तौभी मैं तुम्हारे कहे के अनुसार दूँगा; परन्तु उस कन्या को पत्नी होने के लिये मुझे दो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आप वधू के लिए जो भी मांगेंगे उसे मैं पूरा करूंगा. किंतु मेरा विवाह उसी युवती से कीजिए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम मुझसे कितना ही मूल्य या बदला क्यों न माँगो, तो भी मैं तुम्हारे कहे के अनुसार दूँगा; परन्तु उस कन्या को पत्नी होने के लिये मुझे दो।”