Genesis 34:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yah sochakar, ki shakem ne hamaree baahin deena ko ashuuddh kiya haai, yakoob ke putraen ne shakem aur usake pita hamor ko chhl ke sath yah uttr diya,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याकूब के पुत्रों ने शकेम और उसके पिता से झूठ बोलने का निश्चय किया। भाई अभी भी पागल हो रहे थे क्योंकि शकेम ने उनकी बहन दीना के साथ ऐसा घिनौना व्यवहार किया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
याकूब के पुत्रों ने शकेम और उसके पिता हमोर को कपटपूर्ण उत्तर दिया; क्‍योंकि शकेम ने उनकी बहिन के साथ बलात्‍कार किया था।
Hindi Bible HHBD
तब यह सोचकर, कि शकेम ने हमारी बहिन दीना को अशुद्ध किया है, याकूब के पुत्रों ने शकेम और उसके पिता हमोर को छल के साथ यह उत्तर दिया,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यह सोचकर कि शकेम ने हमारी बहिन दीना को अशुद्ध किया है, याक़ूब के पुत्रों ने शकेम और उसके पिता हमोर को छल के साथ यह उत्तर दिया,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब याकोब के पुत्रों ने शेकेम को तथा उसके पिता हामोर को छलपूर्ण उत्तर दिया, क्योंकि शेकेम ने उनकी बहन दीनाह को दूषित कर दिया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यह सोचकर कि शेकेम ने हमारी बहन दीना को अशुद्ध किया है, याकूब के पुत्रों ने शेकेम और उसके पिता हमोर को छल के साथ यह उत्तर दिया #,