Genesis 34:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kya unakee bhed-bakaariya, aur gaya-baail varan unake sare pashu aur dhan sampaati hamaree n ho jaaegee? itana kee karen ki ham log unakee bat man le, to ve hamare sang rahenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि हम ऐसा करेंगे तो उनके पशुओं तथा जानवरों से हम धनी हो जाएँगे। इसलिए हम लोग उनके साथ यह सन्धि करें और वे यहीं हम लोगों के साथ रहेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब इनके पालतू पशु, इनकी धन-सम्‍पत्ति और वन पशु हमारे हो जाएंगे। हम केवल इनकी शर्त को स्‍वीकार कर लें। तब ये हमारे साथ रहने लगेंगे।’
Hindi Bible HHBD
क्या उनकी भेड़- बकरियां, और गाय- बैल वरन उनके सारे पशु और धन सम्पत्ति हमारी न हो जाएगी? इतना की करें कि हम लोग उनकी बात मान लें, तो वे हमारे संग रहेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या उनकी भेड़–बकरियाँ, और गाय–बैल वरन् उनके सारे पशु और धन–सम्पत्ति हमारी न हो जाएगी? इतना ही करें कि हम लोग उनकी बात मान लें, तो वे हमारे संग रहेंगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब इनका पशु धन, इनकी संपत्ति तथा इनके समस्त पशु हमारे ही तो हो जाएंगे न? बस, हम उनसे यहां सहमत हो जाएं, कि वे हमारे साथ ही निवास करने लगें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या उनकी भेड़-बकरियाँ, और गाय-बैल वरन् उनके सारे पशु और धन-सम्पत्ति हमारी न हो जाएगी? इतना ही करें कि हम लोग उनकी बात मान लें, तो वे हमारे संग रहेंगे।”