Genesis 34:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
teesare din, jab ve log peeadit pade the, tab aeesa hua ki shaimon aur levee nam yakoob ke do putraen ne, jo deena ke bhai the, apanee apanee talavar le us nagar men nidhadk ghausakar sab purooshaen ko ghaat kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तीन दिन बाद खतना कर दिए गए पुरुष अभी ज़ख्मी थे। याकूब के दो पुत्र शिमोन और लेवी जानते थे कि इस समय लोग कमज़ोर होगें, इसलिए वे नगर को गए और उन्होंने सभी पुरुषों को मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तीसरे दिन वे सब पीड़ित पड़े थे तब दीना के भाई, अर्थात् याकूब के दो पुत्र शिमोन और लेवी, तलवार लेकर नगर पर अचानक चढ़ आए। उन्होंने सब पुरुषों को मार डाला।
Hindi Bible HHBD
तीसरे दिन, जब वे लोग पीड़ित पड़े थे, तब ऐसा हुआ कि शिमोन और लेवी नाम याकूब के दो पुत्रों ने, जो दीना के भाई थे, अपनी अपनी तलवार ले उस नगर में निधड़क घुसकर सब पुरूषों को घात किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तीसरे दिन, जब वे लोग पीड़ित पड़े थे, तब ऐसा हुआ कि शिमोन और लेवी नामक याक़ूब के दो पुत्रों ने, जो दीना के भाई थे, अपनी अपनी तलवार ले उस नगर में निधड़क घुसकर सब पुरुषों को घात किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तीन दिन बाद, जब नगर का हर एक पुरुष पीड़ा में था, याकोब के दोनों बेटे शिमओन और लेवी ने, जो दीनाह के भाई थे, अचानक हमला कर दिया तथा हर एक पुरुष की हत्या कर दी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तीसरे दिन, जब वे लोग पीड़ित पड़े थे, तब ऐसा हुआ कि शिमोन और लेवी नामक याकूब के दो पुत्रों ने, जो दीना के भाई थे, अपनी-अपनी तलवार ले उस नगर में निधड़क घुसकर सब पुरुषों को घात किया।