Genesis 34:29 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us sab ko, aur unake bala-bachcho, aur striayon ko bhee har le gaa, varan ghar ghar men jo kuchh tha, usako bhee unhon ne loott liya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
भाईयों ने उन लोगों का सब कुछ ले लिया। भाईयों ने उनकी पत्नियों और बच्चों तक को ले लिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनकी धन-सम्पत्ति, उनके बाल-बच्चे, उनकी स्त्रियाँ और जो कुछ उनके घरों में था, सब को लूटकर अपने अधिकार में कर लिया।
Hindi Bible HHBD
उस सब को, और उनके बाल- बच्चों, और स्त्रियों को भी हर ले गए, वरन घर घर में जो कुछ था, उसको भी उन्हों ने लूट लिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस सब को, और उनके बाल–बच्चों, और स्त्रियों को भी हर ले गए, वरन् घर घर में जो कुछ था उसको भी उन्होंने लूट लिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने उनकी पूरी संपत्ति पर अधिकार करके उसे लूट लिया, यहां तक कि उन्होंने उनकी पत्नियों एवं उनके बालकों को बंदी बनाकर सभी कुछ, जो उनके घरों में था, लूट लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस सब को, और उनके बाल-बच्चों, और स्त्रियों को भी हर ले गए, वरन् घर-घर में जो कुछ था, उसको भी उन्होंने लूट लिया।