Genesis 34:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yakoob ne suna, ki shakem ne meree bettee deena ko ashuuddh kar dala haai, par usake putra us samay pashuuon ke sang maaidan men the, so vah unake ane tak chup raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याकूब ने यह जान लिया कि शकेम ने उसको पुत्री के साथ ऐसी बुरी बात की है। किन्तु याकूब के सभी पुत्र अपने पशुओं के साथ मैदान में गए थे। इसलिए वे जब तक नहीं आए, याकूब ने कुछ नहीं किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
याकूब ने सुना कि शकेम ने उसकी पुत्री दीना के साथ बलात्कार किया है। उस समय उसके पुत्र पशुओं के साथ चरागाह में थे। अत: वह उनके लौटने तक शान्त रहा।
Hindi Bible HHBD
और याकूब ने सुना, कि शकेम ने मेरी बेटी दीना को अशुद्ध कर डाला है, पर उसके पुत्रा उस समय पशुओं के संग मैदान में थे, सो वह उनके आने तक चुप रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और याक़ूब ने सुना कि शकेम ने मेरी बेटी दीना को अशुद्ध कर डाला है; पर उसके पुत्र उस समय पशुओं के संग मैदान में थे, इसलिये वह उनके आने तक चुप रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब याकोब को पता चला कि शेकेम ने उनकी पुत्री को दूषित कर दिया है, उस समय उनके पुत्र पशुओं के साथ मैदान में थे; इसलिये याकोब उनके लौटने तक शांत रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और याकूब ने सुना कि शेकेम ने मेरी बेटी दीना को अशुद्ध कर डाला है, पर उसके पुत्र उस समय पशुओं के संग मैदान में थे, इसलिए वह उनके आने तक चुप रहा।