Genesis 35:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab aeesa hua, ki vah mar gai, aur praan nikalate nikalate us ne us bette ko nam benonee rakha: par usake pita ne usaka nam binyameen rakha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पुत्र को जन्म देते समय राहेल मर गई। मरने के पहले राहेल ने बच्चे का नाम बेनोनी रखा। किन्तु याकूब ने उसका नाम बिन्यामीन रखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब उसके प्राण छूट रहे थे (फिर उसकी मृत्यु हो गई) तब उसने पुत्र का नाम ‘बेन-ओनी’ रखा। परन्तु उसके पिता ने उसे ‘बिन्यामिन’ कहा।
Hindi Bible HHBD
तब ऐसा हुआ, कि वह मर गई, और प्राण निकलते निकलते उस ने उस बेटे को नाम बेनोनी रखा: पर उसके पिता ने उसका नाम बिन्यामीन रखा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब ऐसा हुआ कि वह मर गई, और प्राण निकलते निकलते उसने उस बेटे का नाम बेनोनी रखा; पर उसके पिता ने उसका नाम बिन्यामीन रखा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब उसके प्राण निकल ही रहे थे, उसने इस पुत्र का नाम बेन-ओनी रखा. किंतु उसके पिता ने उसे बिन्यामिन कहकर पुकारा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब ऐसा हुआ कि वह मर गई, और प्राण निकलते-निकलते उसने उस बेटे का नाम बेनोनी रखा; पर उसके पिता ने उसका नाम बिन्यामीन रखा।