Genesis 35:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur lia: kee laundee jilpa ke putra ye the: arthata gad, aur ashora yakoob ke ye hee putra hua, jo us se panaram men utpann huae..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और लिआ की दासी जिल्पा से उसके दो पुत्र थे: गाद, आशेर। ये याकूब (इस्राएल) के पुत्र हैं जो पद्दनराम में पैदा हुए थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये लिआ की सेविका जिल्पा के पुत्र थे: गाद और आशेर। ये ही याकूब के पुत्र हैं, जो उसे पद्दन-अराम क्षेत्र में उत्पन्न हुए थे।
Hindi Bible HHBD
और लिआ: की लौन्डी जिल्पा के पुत्रा ये थे: अर्थात् गाद, और आशेर; याकूब के ये ही पुत्रा हुए, जो उस से प नराम में उत्पन्न हुए।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और लिआ: की दासी जिल्पा के पुत्र ये थे: अर्थात् गाद, और आशेर। याक़ूब के ये ही पुत्र हुए, जो उससे पद्दनराम में उत्पन्न हुए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लियाह की दासी ज़िलपाह के पुत्र: गाद तथा आशेर. पद्दन-अराम में ही याकोब के ये पुत्र पैदा हुए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और लिआ की दासी जिल्पा के पुत्र ये थे: अर्थात् गाद, और आशेर। याकूब के ये ही पुत्र हुए, जो उससे पद्दनराम में उत्पन्न हुए।