Genesis 36:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur aesav apanee patnaiyo, aur bette-beattyaie, aur ghar ke sab praaanaiyo, aur apanee bhed-bakaree, aur gaya-baail adi sab pashuuo, nidan apanee saree sampati ko, jo us ne kanan desh men sanchay kee thee, lekar apane bhai yakoob ke pas se doosare desh ko chala gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याकूब और एसाव के परिवार अब बहुत बढ़ गये और कनान में इस बड़े परिवार का खान—पान जुटा पाना कठिन हो गया। इसलिए एसाव ने कनान छोड़ दिया और अपने भाई याकूब से दूर दूसरे प्रदेश में चला गया। एसाव अपनी सभी चीज़ों को अपने साथ लाया। कनान में रहते हुए उसने ये चीज़ें प्राप्त की थीं। इसलिए एसाव अपने साथ अपनी पत्नियों, पुत्रों, पुत्रियों सभी सेवकों, पशु और अन्य जानवरों को लाया। एसाव और याकूब के परिवार इतने बड़े हो रहे थे कि उनका एक स्थान पर रहना कठिन था। वह भूमि दोनों परिवारों के पोषण के लिए काफी बड़ी नहीं थी। उनके पास अत्याधिक पशु थे। एसाव पहाड़ी प्रदेश सेईर की ओर बढ़ा। (एसाव का नाम एदोम भी है।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एसाव अपनी पत्‍नियों, पुत्र-पुत्रियों, अपने परिवार के सब सदस्‍यों, पालतू पशुओं, गाय-बैल, भेड़-बकरी, तथा कनान देश में अर्जित अपनी सब सम्‍पत्ति को लेकर अपने भाई याकूब के पास से अन्‍य देश को चला गया।
Hindi Bible HHBD
और एसाव अपनी पत्नियों, और बेटे- बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़- बकरी, और गाय- बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उस ने कनान देश में संचय की थी, लेकर अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब एसाव अपनी पत्नियों और बेटे–बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़–बकरी, और गाय–बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उसने कनान देश में संचित की थी, लेकर अपने भाई याक़ूब के पास से दूसरे देश को चला गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद एसाव अपनी पत्नियों, पुत्र-पुत्रियों, अपने संपूर्ण घर-परिवार, अपने पशु, तथा अपनी समस्त संपत्ति को लेकर, जो उसने कनान देश में पाई थी, अपने भाई याकोब से दूर देश में जाकर रहा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एसाव अपनी पत्नियों, और बेटे-बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़-बकरी, और गाय-बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उसने कनान देश में संचय किया था, लेकर अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया।