Genesis 37:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah svapn us ne apane pita, aur bhaiyon se varnn kiya: tab usake pita ne usako dapattke kaha, yah kaaisa svapn haai jo too ne dekha haai? kya sachamuch maain aur teree mata aur tere bhai sab jakar tere age boomi par girake dandvata karenge?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यूसुफ ने अपने पिता को भी इस सपने के बारे में बताया। किन्तु उसके पिता ने इसकी आलोचना की। उसके पिता ने कहा, “यह किस प्रकार का सपना है? क्या तुम्हें विश्वास है कि तुम्हारी माँ, तुम्हारे भाई और हम तुमको प्रणाम करेंगे?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब उसने अपने पिता और भाइयों को यह स्वप्न बताया तब उसके पिता ने उसे डांटा और उससे कहा, ‘जो स्वप्न तूने देखा है, उसका क्या अर्थ है? क्या सचमुच मैं और तेरी मां तथा तेरे भाई तेरे सम्मुख खड़े होंगे और भूमि की ओर झुककर तेरा अभिवादन करेंगे?’
Hindi Bible HHBD
यह स्वप्न उस ने अपने पिता, और भाइयों से वर्णन किया: तब उसके पिता ने उसको दपटके कहा, यह कैसा स्वप्न है जो तू ने देखा है? क्या सचमुच मैं और तेरी माता और तेरे भाई सब जाकर तेरे आगे भूमि पर गिरके दण्डवत् करेंगे?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस स्वप्न का उसने अपने पिता और भाइयों से वर्णन किया तब उसके पिता ने उसको डाँट कर कहा, “यह कैसा स्वप्न है जो तू ने देखा है? क्या सचमुच मैं और तेरी माता और तेरे भाई सब जाकर तेरे आगे भूमि पर गिरके दण्डवत् करेंगे?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह स्वप्न योसेफ़ ने अपने पिता एवं भाइयों को बताया, जिसे सुन उनके पिता ने उसे डांटते हुए कहा, “यह कैसा स्वप्न देखते हो तुम! क्या यह वास्तव में संभव है कि मैं, तुम्हारी माता एवं तुम्हारे भाई तुम्हारे पास आएंगे और तुम्हें प्रणाम करेंगे?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस स्वप्न का उसने अपने पिता, और भाइयों से वर्णन किया; तब उसके पिता ने उसको डाँटकर कहा, “यह कैसा स्वप्न है जो तूने देखा है? क्या सचमुच मैं और तेरी माता और तेरे भाई सब जाकर तेरे आगे भूमि पर गिरकर दण्डवत् करेंगे?”