Genesis 37:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur israael apane sab putraen se baddhke yoosufa se praeeti rakhta tha, kyonki vah usake buddhape ka putra tha: aur us ne usake liye rang biranga angarakha banavaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यूसुफ अपने पिता को अपने भाईयों की बुरी बातें बताया करता था। यूसुफ उस समय उत्पन्न हुआ जब उसका पिता इस्राएल (याकूब) बहुत बूढ़ा था। इसलिए इस्राएल यूसुफ को अपने अन्य पुत्रों से अधिक प्यार करता था। याकूब ने अपने पुत्र को एक विशेष अंगरखा दिया। यह अंगरखा लम्बा और बहुत सुन्दर था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
याकूब अपने सब पुत्रों की अपेक्षा यूसुफ से अधिक प्रेम करते थे; क्योंकि वह उनकी वृद्धावस्था का पुत्र था। उन्होंने उसके लिए बाहों वाला एक अंगरखा सिलवा दिया था।
Hindi Bible HHBD
और इस्राएल अपने सब पुत्रों से बढ़के यूसुफ से प्रीति रखता था, क्योंकि वह उसके बुढ़ापे का पुत्रा था: और उस ने उसके लिये रंग बिरंगा अंगरखा बनवाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस्राएल अपने सब पुत्रों से बढ़ के यूसुफ से प्रीति रखता था, क्योंकि वह उसके बुढ़ापे का पुत्र था: और उसने उसके लिये एक रंगबिरंगा अंगरखा बनवाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल अपने सभी बच्चों से ज्यादा योसेफ़ को प्यार करते थे; क्योंकि वह उनके बुढ़ापे की संतान थी. याकोब ने योसेफ़ के लिए रंग बिरंगा वस्त्र बनवाया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और इस्राएल अपने सब पुत्रों से बढ़कर यूसुफ से प्रीति रखता था, क्योंकि वह उसके बुढ़ापे का पुत्र था: और उसने उसके लिये रंग-बिरंगा अंगरखा बनवाया।